डॉ. रागिनी पाण्डेय भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की जिला कार्यसमिति की सदस्य मनोनीत

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

क्षेत्र में हर्ष व्याप्त
कौड़ीराम ।
सौम्यता की प्रतीक,अतुलनीय व्यक्तित्व व सामाजिक सरोकारों की ध्वनि बिम्ब डॉ. रागिनी पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महिला मोर्चा की जिला कार्यकारणी में मनोनीत होने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। डॉ. रागिनी पाण्डेय विगत दशक से सदेव जन हितार्थ कार्यों में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बहुत निपुणता और सहजता से करती आ रही हैं। जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने से उत्साहित डॉ.रागिनी पाण्डेय ने कहा कि वह गोरखपुर जनपद में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगी।
डॉ. रागिनी पाण्डेय नें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोरखपुर के जिला कार्य समिति का सदस्य मनोनीत करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री प्रदीप शुक्ल , जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,जिला उपाध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार शुक्ल ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला एवम सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मैं विश्वास दिलाती हूं कि आप सभी श्रेष्ठ जनों के आशा अनुरूप संगठन के प्रति समर्पित रहूंगी।
डॉ. रागिनी पाण्डेय के मनोनयन पर बाँसगाव के सांसद कमलेश पासवान,सदर सांसद रवि किशन , बाँसगाव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान,अभिषेक पाण्डेय ,युवा नेता अमित पाण्डेय, गिरिजा देवी, बबिता ,सोमनाथ पाण्डेय ,गौतम पाण्डेय,कृपाशंकर राय ,बी.डी दूबे,रत्नाकर तिवारी , समीर पाण्डेय ,आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *