राजेश सिंह राजन का कौड़ीराम में जोरदार स्वागत

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर   

बाँसगांव – गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ग्राम हरैया निवासी के कौड़ीराम प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं व कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 के पदाधिकारियों ने मेन चौक पर फूल मालाओं से स्वागत किया एवं नवनियुक्त महामंत्री को बधाई दी। अपने स्वागत से अभिभूत दिखे राजेश सिंह राजन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ूगा। मेरे रहते किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान पर आंच नहीं आएगी यह मेरा वादा है। स्वागत समारोह मे क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा लालजी यादव, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, हरिनारायण सिंह सहसंयोजक राष्ट्रीय महाजनसंपर्क अभियान, अभिषेक पांडेय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मनोज कुमार त्रिपाठी, अनिल दुबे, मण्डल महामंत्री प्रकाश पांडेय, संतोष शाही रहे। वहीं कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 के तरफ से स्वागत करने वालों में संरक्षक जेके सिंह, अरुण राय, कन्हैया चौरसिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ, महामंत्री अजय प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री प्रिन्स जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पांडेय, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रमेश वर्मा, राकेश वर्मा, राजेश कसौधन, सोनू कसौधन, रवि जायसवाल, किशन मोदनवाल आदि व्यापारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *