सौतेली मां के रिश्तेदार ने किया था रेप, आरोपी को जमानत मिलते ही पीड़िता ने दी जान

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- अपूर्व अश्वनी शेठ 

महाराष्ट्र में 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जब अदालत से जमानत मिल गई तब इस लड़की ने यह भयानक कदम उठा लिया। मामला नागपुर का है। एक गंभीर बात यह भी है कि लड़की के साथ यह घिनौनी हरकत करने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसकी सौतेली मां के रिश्तेदार पर था। बताया जा रहा है कि यह लड़की अपने पिता, सौतेली मां और भाई के साथ रहती थी। सोमवार को उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की लड़की की सौतेली मां के एक रिश्तेदार ने जून के महीने में उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। युवक पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। हाल ही में यह आरोपी युवक जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी को जमानत मिलने के बाद से ही लड़की मानसिक अवसाद में थी। इसी डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठा लिया। लड़की की मौत के बाद एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *