विश्व बेटी दिवस के अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी ने कहा कि भारत में तो पौराणिक काल से ही नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है।

गोरखपुर

 संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर 26 सितम्बर 2021समाज को संचालित करने में यूँ तो नारी और पुरूष दोनों की अन्योन्याश्रित भूमिका है लेकिन सृष्टि का संचालन वास्तव मे नारी पर ही आधारित है समाज में नारी विभिन्न रूपो में यथा मां, बहन, बेटी, पत्नी, आदि के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है। नारी का बेटी रूप उस कच्ची मिट्टी के समान होता है जिसे मां, बाप परिवार और समाज जैसा चाहे ढाल सकता है और ढालता है।
बेटी के रुप में महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है यदि उनको साधन और अवसर प्रदान किये जाय तो वह दुनिया का ऐसा कोई काम नही है जिसे बेटियां न कर सकें, जिसे पुरूष करते है। इसके बावजूद प्रकृति ने नारी में जो सृजन और पालन का जो विशेष गुण दिया है वह विशेष रूप से नारी को ही परिपूरित किया है।
आज इस महत्वपूर्ण बेटी दिवस के अवसर पर समस्त नारी समाज को शुभकामना देते हुए भारत की बेटियों से आशा और अपेक्षा करती हूँ कि बदले हुए भारत सरकार के निर्णयों का लाभ उठाते हुए समाज के हर क्षेत्र में अपनी जोरदार स्थिति दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *