ब्यूरो रिपोर्ट- प्रेम कुमार शुक्ल,अमेठी
अमेठी। मामला जनपद के अमेठी कोतवाली के अगहर गाँव का है जहाँ के निवासी राजेन्द्र पाण्डेय अमेठी के इंडियन बैंक के खाता धारक हैं। विगत एक फरवरी 2021 को साइबर ठगों ने साइबर क्राइम को अंजाम देते हुए खाताधारक राजेन्द्र पाण्डेय के खाते से 22 हजार रुपए उड़ा दिए। ठगी होने की जानकारी मिलते ही राजेन्द्र पाण्डेय ने तत्काल थाने पर प्रार्थना पत्र दिया किन्तु आज तक ना ही एफआईआर दर्ज हुआ और ना ही कोई कार्यवाही हुई। साइबर ठगी के शिकार राजेन्द्र पाण्डेय जिला स्तरीय स्थाई प्रेस समिति के सदस्य हैं और पत्रकारों के एक संगठन के जिला अध्यक्ष हैं। 22 सितंबर को राजेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर उनके साथ हुए साइबर क्राइम में अभियोग पंजीकृत करवाने के लिए आग्रह किया है।
