समाजवाद के पुरोधा एवं संपूर्ण क्रांति के अग्रज जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि शुक्रवार को सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई

गोरखपुर

संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

 गोरखपुर 08 अक्टूबर 2021संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा किजयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे समाज सेवक थे। जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश की जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही। उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन और व्यक्ति में परिवर्तन से नैतिकता के पक्षधर थे। वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयत्न भी किए। जयप्रकाश नारायण को इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इंदिरा गांधी को पदच्युत करने के लिए उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ नामक आंदोलन चलाया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। जयप्रकाश नारायण की हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य अखिलेश यादव मिर्जा कदीर बेग दूधनाथ मौर्य मुन्नी लाल यादव सिंहासन यादव कीर्ति निधि पांडे बिंदा देवी प्रदीप यादव नीलम पांडे मृत्युंजय यादव बिट्टू मैना भाई शमशेर साही अवध नारायण यादव गोकुल साहनी गंगा सागर निषाद गवीश दुबे जनार्दन फौजी शकुन्तला राहुल यादव नौशाद अहमद मनीष पांडे सुधीर यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *