समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जि ला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला

गोरखपुर

संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर 11 अक्टूबर 2021जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। जैसे – भौतिकवाद से अध्यात्म, राजनीति से सामाजिक कार्य तथा जबरन सामाजिक सुधार से व्यक्तिगत दिमागों में परिवर्तन। वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन और व्यक्ति में परिवर्तन से नैतिकता के पक्षधर थे। वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयत्न भी किए। जिला महासचिव अखिलेश यादव ने कहा कि इंदि‍रा गांधी को पदच्युत करने के लिए उन्होंने ‘सम्पूर्ण क्रांति’नामक आंदोलन चलाया। लोकनायक ने कहा कि संपूर्ण क्रांति में सात क्रांतियां शामिल हैं-राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रांति होती है। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। जयप्रकाश नारायण की हुंकार पर नौजवानों का जत्था सड़कों पर निकल पड़ता था। बिहार से उठी संपूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी। जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाशनारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन चुके थे। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव अखिलेश यादव अवधेश यादव राजेश सिंह संजय पहलवान श्याम यादव जयप्रकाश यादव अमरेंद्र निषाद राहुल गुप्ता देवेंद्र भूषण निषाद मैंना भाई रणजीत पासवान रामप्रवेश यादव गविश दुबे बिंदा देवी दिनेश निषाद प्रदीप यादव सौरभ विश्वकर्मा अजय राय बाबूराम यादव सोमनाथ यादव परशुराम निषाद नीलम पांडे शकील शाही शमशेर शाही भूपेंद्र सरकार दिग्विजय नाथ रविंद्र यादव महेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव भोला अंसारी मनीष पांडे आकाश अभिषेक रंजीत रोहित प्रिंस हर्ष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *