कार्यक्रम के आचार्य बिंदेश्वरी शुक्ल रहे मौजूद
गोला – गोरखपुर । दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर श्याम देश (थाईलैंड) की धरती पर गोला क्षेत्र के नगवा टेढ़वा निवासी सुप्रसिद्ध व्यवसायी अशोक राय ने अपने निजी खर्च से श्री गणेश मंदिर एवम थाईलैंड हिन्दू ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय के लिए जमीन खरीद कर भूमि पूजन किया। अशोक राय सदैव हिन्दू समाज के लिए धर्मार्थ कार्य करते रहते है।
आज रविवार को भूमि पूजन के शुभ अवसर पर हिन्दू धर्मसभा विष्णुमन्दिर के लोकप्रिय प्रधान श्री गोपाल पाण्डेय नोनचौक शिव मंदिर के प्रधान अशोक मिश्रा, थाईलैंड हिन्दू ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अचित तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रभात त्रिपाठी रामकृष्ण मिश्रा, अरुण पाण्डेय, त्रिनेत्र दूबे, राधेश्याम पाण्डेय, गुड्डू दूबे, लक्ष्मी मिश्रा, ब्रह्मनानन्द मिश्रा, जय प्रकाश सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे ।