समाज का मार्गदर्शन किया है ब्राह्मणों ने – अष्टभुजा

गोरखपुर

पंक्तिपावन प्रबुद्ध सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह

बाँसगांव – गोरखपुर । ताप , ज्ञान और आचरण के बल पर पंक्तिपावन समाज, ब्राह्मणों का मार्गदर्शन करता आया है। आज भी इन्हीं गुणों को आत्मसात करके हम समाज में विशिष्ट स्थान बना सकते हैं। यह बातें पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कही। वह नंदापार जैतपुर में आयोजित पंक्तिपावन प्रबुद्ध सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होने समाज के उत्थान के लिये प्रयासरत डा विकेश राम त्रिपाठी की सराहना की। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अवधेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपने बच्चों के यज्ञोपवीत संस्कार सही समय पर करना चाहिए जिससे वे ब्राह्मण समाज के संस्कारों को जान सके और उसका पालन करें। वक्ताओं ने समाज के लोगों से संध्या वंदन करने व गायत्री मंत्र का जप करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में डॉ रविकेश मिश्र, रत्नेश्वर प्रसाद शुक्ला, डॉ विनय मिश्र, डॉ राजेंद्र शुक्ल, डॉ आशुतोष शुक्ल, राजन राम तिवारी, वनमाली शुक्ल, योगेश्वर मिश्रा रमेश शुक्ला, प्रेम नारायण त्रिपाठी, जितेंद्र धर द्विवेदी विमलेश शुक्ला, गजेंद्र मिश्रा सहित बहुत से लोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन में पंक्तिपावन समाज के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभाओं नवेन्दु मिश्रा , प्रवीण शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी , आनंद प्रकाश मिश्रा, अंबिकेश धर द्विवेदी तथा नितेश त्रिपाठी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर विकेश राम त्रिपाठी तथा अतुल शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *