मुंबई में पिछले तीन हफ्ते में सबसे कम कोरोना के मामले आये सामने

कोरोना महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय समाचार

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप, महाराष्ट्र

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सुनामी की तरह आई है। कई राज्यों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कई लोगों की मौत हो रही है। दिनभर सामने आ रहीं दर्द भरी खबरों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक राहत देने वाली जानकारी सामने आई है। मुंबई में कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई है। तकरीबन लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को लागू करने के कुछ दिनों के बाद मुंबई में कोरोना के मामले कम हुए हैं। शहर में जितने नए मामले सामने आए हैं, उससे ज्यादा बीमार ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना वायरस के 5,888 नए मामले मिले हैं, जबकि इस दौरान 8,549 ठीक हुए हैं। मुंबई में पिछले तीन हफ्तों के बाद पहली बार इतने कम रोजाना मामले मिले हैं। 31 मार्च को 5,394 नए मामले सामने आए थे, जबकि 12 अप्रैल के बाद से रोजाना 7 हजार से अधिक कोरोना केस मिल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *