भा ज पा सत्ता  के लिए नही बल्कि सशक्त व सक्षम राष्ट्र निर्माण के लिए करती है कार्य  –  देवेंद्र प्रताप सिंह

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

गोलाबाजार गोरखपुर 7 नवम्बर।

भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है।समाज के अंतिम पायदान तक पहुचने की क्षमता बी जे पी के कार्यकर्ताओं में है। गरीबी रेखा के नीचे  जीवन यापन करने वालो को शासन द्वारा मिलने वाला लाभ  बिना किसी भेद भाव का मिल रहा है।देश के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय मोदी जी के प्रयास से ही आज पूरा देश बैश्विक महामारी से सुरक्षित अपने को  महशूस कर रहा है। कोविड का टीका ब्यापक स्तर पर अभियान के रूप में चल रहा है। भा ज पा  राष्ट्रवादी भावना से  ओतप्रोत  है । ऊक्त बाते रविवार को भा ज पा के बिधान परिषद सदस्य  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोला उपनगर स्थित भाजपा के पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार उमर के आवास पर एक औपचारिक भेंट बार्ता के दौरान उपस्थित लोगों के बीच कही। आगे उन्होंने कहा कि  भा ज पा राष्ट्रबादी के साथ साथ एक संस्कारित  पार्टी है। यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी से  सशक्त व सक्षम भारत का उद्भव हुआ है। विश्व के लोग भारत को  मजबूत भारत के रूप में  मानने के लिए मजबूर हो गए है।देश मे माननीय मोदी जी व प्रदेश में माननीय योगी जी का कोई जोड़ देने वाला नही रह गया है। मोदी जी को आज पूरा विश्व  सशक्त व सक्षम भारत  को देख बैश्विक नेता के रूप में मान रहे है। गांधी जी ने ग्राम स्वराज का नारा दिया था। भारत गांव का देश है गांव के बिकाश से ही देश का विकास सम्भव है ।आज माननीय मोदी जी  का मुख्य लक्ष्य है कि समाज के बंचित लोगो को सक्षम व  ताकतवर  बनाया जाय। गांव में समूह की स्थापना हो रही  है। समूह में लोग मिलकर जबकार्य करेगे तब देश की आधी आवादी  अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी। राष्ट्रीय चेतना का जागरण  देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी  व प्रदेश के मुखिया माननीय योगी जी के कारण ही हुआ है।बी जे पी हमेशा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। बी जेपी में ही साधारण कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। इस अवसर पर प्रमुख रूपसे दिलीप कुमार उमर   इंद्रबहादुर  वर्मा  विनय चन्द रामानंद पांडेय प्रदीप पांडेय  रोहित चन्द राणा सत्यप्रकाश सिंह राम सिद्ध दुबे  बिकाश  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *