महाराष्ट्र: राज्य में लागू हैं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

कोरोना महाराष्ट्र राष्ट्रीय समाचार

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप, महाराष्ट्र

मुंबई: महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित होने वाला राज्य है। रोजाना कई दिनों से 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस समय राज्य में सात लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को राज्य में कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 773 पर पहुंच गई थी। साथ ही 66,836 नए मामले सामने आए थे। कोरोना महामारी को रोकने के उद्देश्य से राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान किया था। हालांकि, इसे नाम ‘ब्रेक द चेन’ दिया गया है। यह गुरुवार रात आठ बजे से शुरू होकर एक मई सुबह सात बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *