महाराष्ट्र : पार्किंग में खड़ी 40 BMW कारें आग में स्वाहा हो गईं

महाराष्ट्र

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

महाराष्ट्र में हुई एक अगलगी की घटना में बड़ा नुकसान हुआ है। इस अगलगी में कम से कम 40  BMW  कारें नष्ट हो गईं। बताया जा रहा है कि यह आग नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में में लगी थी। बुधवार को फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

MIDC फायर सर्विस के मुख्य फायर अधिकारी आरबी पाटिल ने कहा कि मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे BMW के एक शोरूम में आग लगी। इस आग में वहां पार्क की गईं महंगी कारें नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि करीब 40-45 BMW कारें आग में बुरी तरह जल गई थीं। उन्होंने बताया कि इस भयंकर आग पर दोपहर करीब 1 बजे काबू पाया जा सका। करीब 10 फायर इंजनों ने इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *