गरीबों व किसानों का बिजली बिल होगा माफ,10 मार्च को भाजपा होगी साफ : अवधेश यादव

गोरखपुर

गरीबों व किसानों का बिजली बिल होगा माफ,10 मार्च को भाजपा होगी साफ : अवधेश यादव

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कौडीराम मे हुआ जोरदार स्वागत

 

ब्यूरो प्रमुख – एन अंसारी गोरखपुर

 

बांसगांव – गोरखपुर। समाजवादी पार्टी गोरखपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश यादव का कौडीराम स्थित एक मैरेज हाल में सपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर गरीबों और किसानों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। आगामी 10 मार्च को भाजपा पूरे प्रदेश से साफ होगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार गरीबों व किसानों के लिए खुशहाली का कार्य करेगी।स्वागत समारोह की अध्यक्षता कौडीराम विधानसभा अध्यक्ष राम अजोर मौर्य व संचालन राजन यादव ने किया। वरिष्ठ सपा नेता रामप्रवेश यादव ने कहा कि सपा सरकार द्वारा शुरू कराए गए कार्यों को ही भाजपा सरकार ने नाम बदलकर उद्घाटन व लोकार्पण किया। पूरे 5 साल कोई भी प्रदेश के लिए नए कार्य नहीं किए गए। स्वागत समारोह मे ब्रजेश कुमार गौतम संजय पहलवान सुमन पासवान डॉक्टर संजय कुमार डॉक्टर प्रभुनाथ सोनकर नन्दलाल कन्नौजिया जटाशंकर राय रवि शंकर राय श्रीराम यादव ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। इस मौके पर अनुराग श्रीवास्तव रविन्द्र यादव राम अधीन यादव रामपाल रमेश साहनी मृत्युंजय पांडे राहुल यादव राजन यादव मंटू यादव यशवंत यादव संजय पासवान ओमकार यादव रामप्रवेश यादव मंटू ईश्वर चंद्र मद्धेशिया अमरनाथ यादव सभासद व मुलायम यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *