गोपालपुर सीट से अखिलेश को मिलेगी बंपर जीतः नफीस

आजमगढ़

आजमगढ़। जनपद में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा उस समय चरम पर पहुंच गया अखिलेश यादव के आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे। खबर आई कि वह गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गोपालपुर के वर्तमान समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद का कहना है कि गोपालपुर क्या आजमगढ़ की हर सीट से अखिलेश यादव को बंपर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है इस बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया आजमगढ़ से सांसद है और अगर विधान सभा का यहां से चुनाव लड़ते है और फिर मुख्यमंत्री बनते है तो आजमगढ़ के लिए फक्र की बात होगी। वैसे भी सपा ने यहां अनेकों विकास कार्य किए है इन सबके बावजूद यहां मिनी सीएम हाउस भी बनेगा।

जनता से पूछ कर लड़ेंगे चुनाव

सपा मुखिया के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के संकेत मिले तो जिले का सियासी पारा काफी गर्म हो गया। उनके गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने चर्चाएं दिन भर चलती रहीं। नफीस अहमद के साथ ही पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम भी यहां से लड़ने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहकर कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछ कर ही इस बारे में फैसला लेंगे, फिलहाल अटकलों को विराम दे दिया।

चार बार गोपालपुर सीट पर सपा को मिली है जीत

गोपालपुर विधानसभा सीट पर अगर सपा की स्थिति देखें तो अब तक इस सीट पर सपा चार बार कब्जा जमा चुकी है। इस सीट पर तीन बार 1996, 2002 और 2012 में वसीम अहमद चुनाव जीते और सपा सरकार में मंत्री भी बने। वहीं 2017 के चुनाव में इस सीट पर सपा के नफीस अहमद चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *