लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है।इस सूची में बस्ती,महराजगंज,कुशीनगर,देवरिया,मऊ, बलिया और चंदौली की 10 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
बस्ती जिले की रुधौली विधानसभा से राजेन्द्र चौधरी, बस्ती सदर विधानसभा से महेन्द्र यादव,महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा से परशुराम निषाद,कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा से उदय नारायण गुप्ता,कुशीनगर से राजेन्द्र प्रताप राव बंटी राव,देवरिया से पिंटू सैंथवार,देवरिया जिले की बरहज विधानसभा से विजय रावत, मऊ जिले की मधुबन विधानसभा से सुधाकर सिंह,बलिया जिले की बैरिया विधानसभा से जय प्रकाश अंचल,चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा से मनोज सिंह डब्लू को चुनावी मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए आज मंगलवार शाम से चुनाव प्रचार का शोर गुल बंद हो जाएगा। 14 फरवरी को प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवें चरण का मतदान तीन मार्च और सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।