
ब्यूरो चीफ – राजनारायण मिश्र, आजमगढ़
महराजगंज आजमगढ़ ||आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने चुनाव प्रचार के दौरान रघुनाथपुर मे लगी चौपाल मे भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों को बताते हुए मौजूदा सपा विधायक पर योजनाओं को क्षेत्र के गरीबों तक न पहुंचने देने का आरोप लगाया | उन्होंने कोरोना काल मे विधायक पर जनप्रतिनिधि का धर्म न निभाने और सामाजिक संरचना को जातिगत भावना से प्रेरित होकर बिगाड़ते हुए क्षेत्र को विकास से पीछे करने का भी आरोप मढ़ दिया | उन्होंने आवास योजना सहित शौचालय, उज्जवला योजना,अन्न योजना एवं गावों मे बिजली आपूर्ति का भी जिक्र किया | उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास की गति का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने विकास की जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उन योजनाओं को निर्धारित समय मे पूरा करते हुए उद्घाटन की भी बात कही |इस चौपाल मे हरेंद्र सिंह, हरिबंस मिश्र, सच्चा सिंह, विशाल सेठ सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे |
