प्रेम, भाईचारे का रंगोत्सव सबके जीवन में खुशियां लेकर : सुनील सिंह, ग्रामविकास अधिकारी  

आजमगढ़

संवाददाता- मनोज कुमार सिंह
आजमगढ़।  सुनील सिंह, ग्रामविकास अधिकारी, हरैया  ने रंगों का त्योहार होली पर क्षेत्रवासियों व देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी | सुनील सिंह ने अपने बधाई सन्देश में कहा है, “रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है| यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है| मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे|”

 “उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *