गोरखपुर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं और दिया दिशा निर्देश

गोरखपुर:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस ऑफिस में फरियादियों की फरियादों को सुना गया व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं की जांच की और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यह एक सफल […]

समलैंगिक विवाह को कानूनी दर्जा देने की मांग पर सीजेआई का बड़ा बयान

समलैंगिक कपल बच्चों को ले सकते हैं गोद: CJI समलैंगिकों को अपने परिवार के पास लौटने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता: CJI एलजीबीटी समुदाय समेत सभी व्यक्तियों को पार्टनर चुनने का अधिकार- सीजेआई नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलचस्प एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने समलैंगिक विवाह को कानूनी दर्जा […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया हत्याकांड में यूपी सरकार को लगाई फटकार

प्रेम यादव के मकान पर नहीं चलेगा बुलडोजर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया हत्याकांड में यूपी सरकार को लगाई फटकार उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि बेदखली के आदेश के खिलाफ प्रेम यादव का परिवार […]

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और कार्यस्थल के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग विशेष अभियान 3.0 आयोजित कर रहा है

उपभोक्ता मामले विभाग अपने अधीनस्थ/सम्बद्ध कार्यालयों/स्वायत्त निकायों और अपने क्षेत्रीय संगठनों के साथ सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा कार्यस्थल के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान 3.0 का आयोजन कर रहा है। उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने 27 सितंबर, 2023 को कृषि भवन में अपने […]

अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

अमेठी के मेरे प्रिय परिवारजनों, आप सभी को मेरा नमस्कार। अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में आपके बीच आना, आपसे जुड़ना, मेरे लिए बहुत विशेष है। देश में खेलों के लिए ये महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता से आपको जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे आप भी महसूस करते होंगे, पुरे क्षेत्र के भी लोग महसूस करते होंगे, और मैं तो सुन कर के ही महसूस करने लग जाता हूं। इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें संभालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है, वो आपके स्पोर्टिंग करियर की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं जिसने शिक्षक की भूमिका में, निरीक्षक की भूमिका में, स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में, इस महा अभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है। एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना, वो भी इतने छोटे से एरिया में यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं विशेष रूप से अमेठी की सांसद बहन स्मृति ईरानी जी को शुभकामना देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। साथियों, किसी भी समाज के विकास के लिए ये बहुत आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो, वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। भाजपा के सैकड़ों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज और देश के विकास का नया रास्ता तैयार किया है। इन प्रयासों का परिणाम देश को आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुझे विश्वास है कि अमेठी के भी युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जरूर जीतेंगे। और इसमें इस प्रतियोगिता से मिला अनुभव भी बहुत काम आएगा। साथियों, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है वो कैसे खुद को, अपनी टीम को विजयी बनाए। आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह ही सोच रहा है। खिलाड़ी भी जब खेलते हैं तो राष्ट्र प्रथम की सोच रखते हैं। उस क्षण वो सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए ही खेलते हैं, इस समय देश भी एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को विकसित बनाने में देश के हर जिले के हर नागरिक की भूमिका है। इसके लिए हर क्षेत्र को एक भाव, एक लक्ष्य और एक संकल्प से आगे बढ़ना पड़ेगा। इसी सोच से हम देश में आप जैसे युवाओं के लिए TOPS स्कीम और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं। आज सैकड़ों एथलीट्स को TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग दिलाई जा रही है। इन प्लेयर्स को करोड़ों रूपये की सहायता दी जा रही है। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। इससे वो अपनी ट्रेनिंग, डाइट, कोचिंग, किट, जरूरी इक्विपमेंट्स और अन्य खर्च पूरा कर पा रहे हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों, बदलते हुए आज के भारत में छोटे-छोटे शहरों के टेलेंट को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। अगर आज स्टार्ट अप्स में भारत का इतना नाम है, तो उसमें छोटे शहरों के स्टार्ट अप्स की बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में आपने देखा होगा कि स्पोर्ट्स की दुनिया में छा जाने वाले बहुत सारे नाम, छोटे शहरों से ही निकलकर आए हैं। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उन्हें हर संभव सुविधाएं दी हैं। उसका परिणाम इन एथलीट्स ने दिया है। हमारे उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी धरती ने देश को सुधा सिंह जैसी एथलीट भी दी हैं। हमें ऐसे ही टैलेंट को बाहर निकालकर, उसे निखारकर आगे बढ़ाना है। और ये ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ इसका भी बहुत बड़ा माध्यम है। मेरे प्यारे खिलाड़ियों, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत आने वाले दिनों में रंग लाएगी। आप में से ही कोई, किसी दिन भारत के तिरंगे के साथ दुनिया में देश का नाम रोशन करेगा। अमेठी के युवा खेलें भी, खिलें भी इसी कामना के साथ एक बार फिर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

नारी शक्ति तेजी से आगे बढ़ी! महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 37.0 प्रतिशत

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 से पता चलता है कि ‘श्रम बल भागीदारी मापने के ‘सामान्य स्थिति’ सिद्धांत के अनुसार, देश में महिला श्रम बल भागीदारी में उल्‍लेखनीय सुधार हुआ और यह दर 2023 में बढ़कर 37.0 प्रतिशत हो गई जो पहले 4.2 […]

दबंग अपराधियों से डर कर भागी पुलिस

थाने के दारोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ केस एसएसपी के निर्देश पर पहुंची थी टीम खजनी ।। देवरिया जिले का विभत्स हत्याकांड अभी चर्चा में है। इस बीच खजनी थानाक्षेत्र के मऊं धरमंगल गांव में राजस्व विवाद से संबंधित एक मामले में जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅ.गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जांच में […]

गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोला तहसील के अंतर्गत पकड़ी प्राथमिक विद्यालय मे चोरी का मामला

 गोरखपुर — गोला तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी मे प्राथमिक विद्यालय मे कुंडी को काटकर बिद्यालय में की गयी चोरी। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के हेडमास्टर से बात करने पर बताया कि तीन कमरों की कुंडी काट कर चोरी बताया गया है। चोरो द्वारा बिद्यालय में रखे गये साउण्ड और उसको चलाने के लिए बोर्ड […]

बेटे के जन्म दिन पर पिता ने लिया महत्वपूर्ण व उदार निर्णय, समाज में दिया एक नया संदेश

सी स्काई फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर सच्चिदानंद मौर्या ने देहदान का महत्व समझाया, अपने शरीर का दान किया सच्चिदानंद मौर्या ने ग्राम नेवास में देहदान करके समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत की ग्राम नेवास के सच्चिदानंद मौर्या ने अपने बेटे के जन्म दिन पर शरीरदान का फैसला किया शरीरदान के माध्यम से सच्चिदानंद मौर्या […]

गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूम धाम के साथ लोगो ने मनाया

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला क्षेत्र में मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन गणेश जी के सिद्धि विनायक स्वरूप की पूजा भक्त गणों द्वारा की गई। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गणेश जी दोपहर में अवतरित हुए थे, इसलिए यह गणेश चतुर्थी विशेष फलदायी बताई जाती है। गणेश चतुर्थी की कथा के अनुसार,एक बार माता पार्वती […]