राजस्व विभाग ने 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक चले विशेष अभियान 4.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया

राजस्व विभाग (डीओआर) ने अपने अधीन सभी कार्यालयों में विशेष अभियान 4.0 का सफलतापूर्वक संचालन किया है। विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के ‘प्रारंभिक चरण’ में विभिन्न लक्ष्य निर्धारित किए थे। 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक ‘कार्यान्वयन चरण’ में , डीओआर ने सभी प्रमुख लक्षित मामलों जैसे वीआईपी संदर्भ, लोक शिकायत, समीक्षा और फाइलों की छंटाई आदि के काम को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के […]

यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम यूजी और पीजी छात्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर प्रदान करेगा

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम नेशनल हाईवेज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने आज स्नातक (यूजी)/स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक श्री नितिन शर्मा और एआईसीटीई के मुख्य समन्वय अधिकारी डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के यूजी और पीजी छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर प्रदान करना है। पोर्टल का उद्घाटन एनएचआईडीसीएल और एआईसीटीई दोनों के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। पांच साल की अवधि के लिए हस्ताक्षरित इस समझौता ज्ञापन में एआईसीटीई और एनएचआईडीसीएल की भूमिका और जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है। एआईसीटीई इस प्लेटफॉर्म के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जबकि एनएचआईडीसीएल कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संबंधी और गैर-तकनीकी सहायता की देखरेख करेगा। एनएचआईडीसीएल और एआईसीटीई दोनों, अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी राष्ट्रीय संगठन होने के नाते, देश में यूजी/पीजी छात्रों को कौशल प्रदान करने और अवसर प्रदान करने के राष्ट्रीय उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक टीम के रूप में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर 1 में युवक की गला रेतकर हत्या

संवाददाता __नरसिंह यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश गोरखपुर जनपद के चिलुआताल  थाना क्षेत्र के नकहा नंबर 01 में मोती लॉन मैरिज हॉल के पीछे अनिल गुप्ता नाम के एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई और लाश को नाली में फेंक दिया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

मा. मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ संजय कुमार निषाद जी ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर किया समीक्षा

मत्स्य पालकों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश। ब्यूरो चीफ़- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी, उत्तर प्रदेश अमेठी। मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ संजय कुमार निषाद जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा किया एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मा. […]

मुख्यमंत्री को पत्र लिख प्रमोशन की खामियों को दूर करने की मांग

प्रमोशन पाए अमीन और लेखपाल को शीघ्र राजस्व निरीक्षक पद पर दी जाए नियुक्ति–परिषद  गोरखपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में हुआ जिसकी अध्यक्षता राजस्व अमीन संग्रह के जिला अध्यक्ष पृथ्वी नाथ गुप्ता और संचालन लेखपाल संघ के जिला मंत्री हर प्रकाश श्रीवास्तव ने किया बैठक में […]

5 साल बाद मिली हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस की बड़ी कामयाबी

संवाददाता- नरसिंह यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश खजनी, गोरखपुर: खजनी थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 5 साल से फरार चल रहे हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी में खजनी थानाध्यक्ष सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम प्रभारी उप निरीक्षक विवेक चतुर्वेदी […]

एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन का किया सुन्दर प्रदर्शन

शिक्षकों  और विद्यार्थियों ने सीखे  बचाव के अनेक उपाय: डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी  सरदारनगर, गोरखपुर|11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. टीम गोरखपुर ने आज एल.पी. के. इण्टर कालेज बसडीला सरदार नगर गोरखपुर में आपदा की विविध परिस्थितियों का सामना करते हुए जन, धन, पशु, संपत्ति की रक्षा के व्यावहारिक  उपायों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। एन.डी.आर.एफ. […]

स्काउट गाइड जिला बैज परीक्षकों की बैठक सम्पन्न

पुरस्कार प्राप्त करने में बैज परीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण- राकेश सैनी गोरखपुर| भारत स्काउट और गाइड के जिला बैज समिति के अंतर्गत दक्षता पदक के प्रशिक्षकों की बैठक सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,बैठक का शुभारम्भ स्काउट गाइड प्रार्थना से हुवा,जिसमें कुल 44 बैज परीक्षकों को द्वितीय सोपान से राष्ट्रपति पुरस्कार […]

मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालक वर्ग में मुकेश-शिवम वर्मा -आदित्य, व बालिका वर्ग में अर्चना-सन्नो-श्रृष्टि  रहे अव्वल गुरूकुल पीजी कॉलेज व बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कालेज ददरी में तीन दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ  चिल्लूपार, बड़हलगंज, गोरखपुर  ब्लाक क्षेत्र के गुरूकुल पीजी कॉलेज व बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कालेज ददरी के परिसर में सोमवार को संस्थापक […]

जिलाधिकारी ने आज कस्बा क्षेत्र अमेठी में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्थापित विद्युत मीटरों तथा ककवा ओवरब्रिज की निर्माणाधीन सर्विस लेन का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ़- प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी, उत्तर प्रदेश अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज तहसील अमेठी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत कस्बा क्षेत्र अमेठी में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगे विद्युत मीटरों तथा ककवा ओवर ब्रिज की निर्माणाधीन सर्विस लेन का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने […]