रिपोर्ट- विनोद यादव
जनपद आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज अंतर्गत धनधारी गांव में मनोज सिंह उम्र 45 पुत्र श्रीनारायण सिंह ने आपस में कहा सुनी के दौरान अपने पिता श्रीनारायण सिंह व सगे भाई मनीष सिंह को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी जिससे दोनों की मृत्यु हो गयी। अभियुक्त के द्वारा अपने बड़े पिता की पत्नी को भी लाठी डंडे से पीटा है जिनको इलाज के लिये भेजा गया है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा फील्ड यूनिट के साथ किया गया है। अभियुक्त मनोज सिंह पुलिस हिरासत में है एवं विस्तृत पुछताछ की जा रही है fir पंजिकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अभियुक्त रिटायर्ड सैनिक है, इसके पिता जी भी सेना से रिटायर्ड थे। एक साल पहले रिटायरमेंट पर आया है। इसके सगे भाई मनीष सिंह (मृतक) को इसके बड़े पिता स्व रामनारायण सिंह की पत्नी ने 6 वर्ष की आयु में गोद ले लिया था।
आज शाम 7 बजे मनोज सिंह व इसके पिता श्री नारायण सिंह में प्रॉपर्टी व खर्चे को लेकर कहासुनी हो गयी इस बीच मनीष सिंह भी आ गया। इसी दौरान अभियुक्त ने पहले अपने पिता और फिर भाई पर गोली चला दी।
