तिरंगा यात्रा सिकरीगंज जनपद गोरखपुर  सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी सिकरीगंज 

Live TV उत्तर प्रदेश गोरखपुर पुणे प्रयागराज बस्ती मुंबई लखनऊ वाराणसी संत कबीर नगर

तिरंगा यात्रा सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी सिकरीगंज  के शिक्षकों और बच्चों ने विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली . इस दौरान विद्यालय के संस्थापक शुनिल मिश्रा और प्रिंसिपल हिन्द कुमार के साथ सभी शिक्षकों ने भी अपने- अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा को परिसर से रवाना किया.

:सिकरीगंज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा हैं. जिसको लेकर देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. उन्होंने सभी से अपने घरों में 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने को और इस अभियान से जुड़ने  की अपील की. इसी अभियान के तहत लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए आज सिकरीगंज में सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के बच्चे और शिक्षक ने हाथों में तिरंगा झंड़ा लेकर विशाल रैली निकाली है. जिससे पूरा सिकरीगंज तिरंगे के रंग में रंग गया है.

 

लगाए भारत माता जय के नारे

तिरंगा यात्रा सिकरीगंज नम्बर 1 लालमनपुरा से  , थाना  होते हुए सिकरीगंज बाजार,  तिराहा स्टैंड आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस बीच सभी ने भारत माता की जय और हर घर तिरंगा अभियान के नारे लगाए.

 

 

समाजसेवियों ने पिलाया बच्चों को पानी

हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह समाजसेवियों


के द्वारा स्कूली बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई. साथ ही सभी लोगों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया. इसके अलावा बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने लोगों के अंदर उत्साह का एक नया भाव उत्पन्न किया है.

अभियान से जुडे़ लोग  लोगों ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु  अपिल किये

साथ साथ सिकरीगंज थाने   से तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं में पुरा सहयोग प्रदान किया 

 

 

 संवादाता विजय कुमार यादव सिकरीगंज Rv9 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *