सड़कों पर भाजपाइयों का सैलाब-बरसाये पत्थर और चलाई लाठिया-ं फूंकी गाड़ी

गोरखपुर

 

सरकार के खिलाफ चलो सचिवालय का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरते हुए
नई दिल्ली।

सरकार के खिलाफ चलो सचिवालय का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों की संख्या में सड़क पर उमड़े भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिससे उग्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव करते हुए जगह-जगह लाठियां बजा डाली है। बाजार थाने में पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले किए जाने की खबर मिल रही है।
मंगलवार को पश्चिम बंगाल की सड़कों पर जमकर बवाल होता दिखाई दिया है। राज्य में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सचिवालय चलो का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है। महानगर की सड़कों पर हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम जगह-जगह बवाल काट रहा है।

भाजपाइयों को सचिवालय जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बेरिकैडिंग कर रखी है जिसका विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए और मामला पत्थरबाजी के मुकाम तक पहुंच गया है। बड़ा बाजार थाने में पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिए जाने की खबर मिल रही है। भाजपाइयों के बवाल से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर की बौछार की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान अनेक भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया है। हावड़ा में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर पथराव की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *