जेंडर अभियान के अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली।

अमेठी उत्तर प्रदेश

अमेठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा जेंडर अभियान के तहत लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गौरीगंज विकासखंड के में गठित समूह की महिलाओं के द्वारा बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लिंग भेदभाव मिटाने एवं महिला सशक्तिकरण बनाने हेतु जागरूक किया गया। जामों के ग्राम पंचायत बलभद्रपुर में समूह की महिलाओं द्वारा जेंडर अभियान के अंतर्गत बैठक एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जामों के गोदीपुर एवं भोंय में समूह की महिलाओं द्वारा रैली निकालकर लिंग आधारित हिंसा रोकने एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर द्वारा विकास क्षेत्र गौरीगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज असैदापुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *