सपा द्वारा देश बचाओ, देश बनाओ निकाली गयी साइकिल यात्रा

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोलाबाजार, गोरखपुर।

गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार चौराहा पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगेलू प्रसाद गोड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के एक नुक्कड़ सभा के बाद उनके नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गयी।
डड़वापार चौराहे पर उपस्थित समाज वादी कार्यकर्ताओं के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में महगाई, बेरोजगारी,भ्र्ष्टाचार चरम पर है। हम आप से सहयोग चाहते हैं। आप सभी लोग समाजवादी पार्टी का वोट से सहयोग करें। हम ऐसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।सभा के समापन के बाद साइकिल यात्रा आरम्भ हुई। बीच मे साईकल यात्रा गोला से चलकर रानीपुर में रुकी वहां श्रीकांत यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। डड़वापार चौराहे पर नुक्कड़ सभाके बाद डाड़ी,होते हुए जानीपुर चौराहे पर स्थित रामानन्द यादव प्रधान प्रतिनिधि के यहाँ रुकी और वहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।पुनः यह यात्रा यहां से आरम्भ हो कर रामनगर, बरइठे, पकड़ी दुबे होते हुए कौड़ीराम के लिए प्रस्थान कर दिया।
आगे श्री यादव ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार 9 अगस्त से प्रयागराज से साइकिल यात्रा आरम्भ हुई है। यह यात्रा पुरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए लखनऊ स्थिति सपा कार्यालय पर समाप्त होगी।

इस रैली में प्रमुख रुप से पुर्व जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष राम निरंजन यादव, अशर्फी यादव, हरेराम यादव, अभिषेक गोड़ अखिलेश यादव, दीपक बौद्ध, फयानाथ यादव, मिथिलेश यादव, दिनेश यादव, अर्जुन पाल, कादिर अली, शिवानंद यादव श्रीकांत यादव भीम यादव अनूप यादव हरेंद्र यादव रमाशंकर यादव आनंन्त लाल यादव ओमबीर रावत सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.