अभिषेक राय गांधी के नेतृत्व मे मेन चौक पर हुआ भव्य स्वागत
बांसगांव, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कौड़ीराम प्रथम आगमन पर मेन चौक से लेकर बांसगांव रोड तक भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में धार्मिक नफरत फैलाई जा रही है जो देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार दमनकारी है जो इनके खिलाफ बोलता है उसे ईडी व सीबीआई एवं बुलडोजर से डराया जाता है। मैं उस बुलडोजर का मुंह मोड़ दूंगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश व देश में वापसी करेगी। आइएनडीआइए गठबंधन मजबूती के साथ इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि कौड़ीराम क्षेत्र के लोग मेरे परिवार की तरह हैं यहां जो स्नेह व सम्मान मिला उसे मैं आजीवन नहीं भूलूंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झूठे और बेईमान लोगों को सत्ता छोड़ना होगा।
2024 में कांग्रेस पूरे देश मे परचम लहरायेगी। इस मौके पर हुए स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, सहला अहरारी प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस, जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जय नारायण यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, अनुराग पांडेय जिला महासचिव, मोनिका पांडेय जिला सचिव, बांसगांव क्षेत्र के समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभिषेक राय गांधी, ज्ञानेंद्र शाही उर्फ मुन्ना शाही, यशोदा नंद चौधरी, देवेंद्र प्रताप राय, रामहरि राय, कृष्ण चंद्र राय, शिव प्रसाद राय, शुभ नारायण राय, बांसगांव ब्लाक अध्यक्ष धनंजय सिंह, योगेंद्र नायक, ब्लाक अध्यक्ष कौडीराम गोपाल पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश राम त्रिपाठी, संदीप गोरखपुरी, गया प्रसाद, राजेश त्रिपाठी, जीत बंधन प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष गगहा, जयप्रकाश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष गोला, अभिषेक कसौधन , विजय राय उर्फ बिक्कू राय व सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे