देवरिया में फायर सर्विस के महानिदेशक द्वारा आयोजित जन संवाद में जागरूकता का बढ़ावा

उत्तर प्रदेश देवरिया

संवाददाता-पंकज कुमार शुक्ल, रुद्रपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश, देवरिया| महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उ0प्र0 की अध्यक्षता में अग्नि सुरक्षा जागरूकता जन संवाद का किया गया आयोजन,अग्नि आपात सुरक्षा के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी।फायर सर्विस देवरिया का निरीक्षण करते हुए कर्मियों के साथ सम्मेलन किया गया।
अविनाश चंद्र महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं उ0प्र0 का आगमन जनपद देवरिया में हुआ जिनके द्वारा सशस्त्र गार्द की सलामी लिया गया तथा जिन्हें पुष्पगुच्छ देकर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में आयोजित अग्नि सुरक्षा जागरूकता जन संवाद में उपस्थित विभिन्न उद्यमियों, होटल संचालक, विभिन्न प्रतिष्ठानों के व्यवसायी, अस्पताल संचालक, नर्सिंग होम, व्यापार मण्डल, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन, ऑयल डिपो के पदाधिकारी, स्कूल प्रबन्धकों को अग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया।


तत्पश्चात महानिदेशक महोदय द्वारा फायर सर्विस स्टेशन देवरिया का निरीक्षण किया गया, जिसके क्रम में वॉच रूम (कन्ट्रोल रूम), फायर स्टेशन पर उपस्थित वाहन, भोजनालय, स्टोर, बैरक, कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये। तदुपरान्त महोदय द्वारा फायर सर्विस अधिकारी/कर्मियों के साथ सम्मेलन करते हुए उनसे उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछा गया जहां पर किसी द्वारा कोई समस्या नहीं बतायी गयी। महोदय द्वारा बताया गया कि फायर सर्विस एक आपात सेवा है जिसमें नियुक्त प्रत्येक कर्मी को आपात समय में उससे सम्बन्धित सभी कार्यों की भली भांति जानकारी रखना अतिआवश्यक है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री जसवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड््डी, अग्निशमन अधिकारी श्री राजमंगल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय राज सिंह आदि उपस्थित रहे।