समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे रामलखन : शशिकांत दुबे

गोरखपुर

समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे रामलखन : शशिकांत दुबे

ब्यूरो प्रमुख , एन अंसारी गोरखपुर, बस्ती मण्डल

गोलाबाजार गोरखपुर 30 जनवरी। गोला क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड़ स्थित डड़वापार चौराहे पर समाजवादी नेता स्व रामलखन गोड़ की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यक्रम का आरम्भ स्व रामलखन गोड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सपा नेता शशिकांत दुबे कि स्व रामलखन गोड़ समाजवादी पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे। वह आजीवन समाज वाद कि अलख जगाते रहे। चाहे जैसी भी परिस्थिति बनी लेकिन स्व रामलखन गोड़ ने कभी समाजवादी पार्टी का दामन नही छोड़ा। सभा को सपा नेता मिर्जा कदिरबेग, राम निरंजन यादव ने भी सम्बोधित किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सभा डेहरीभार डा राणा सत्यप्रकाश सिंह सिसौदिया ने और मंच संचालन सपा नेता दीपक बौद्ध ने किया।

प्रमुख रूप से अभिषेक गोड़, नाथे गोड़, रमेश गोड़, डा परेश शर्मा, अशर्फी यादव, नरसिंह यादव, अखिलेश यादव, रामसिंह यादव, सुबेदार यादव आदि लोग उपस्थित थे।