लोकतंत्र में मतदाता ही होता है सर्वोपरि,  मृत्युंजय कुमार सिंह

गोरखपुर

लोकतंत्र में मतदाता ही होता है सर्वोपरि, 
मृत्युंजय कुमार सिंह

 

ब्यूरो प्रमुख,  एन अंसारी गोरखपुर, बस्ती मण्डल , उत्तर प्रदेश

 

गोरखपुर। गोला क्षेत्र में स्थित बंशीचन्द पी जी कॉलेज चिलवा पर चल रहे रा से यो के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर बौद्धिक चर्चा करते हुए राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ही सर्वोपर होता है। मतदाता के माध्यम से ही सरकार का गठन होता है। जागरूक मतदाता ही सरकार के गठन में मुख्य भूमिका का निर्वहन करता है। एक एक मत का बड़ा ही महत्व होता है। प्रत्येक भारतीय जिनकी उम्र 18 बर्ष अथवा 18 बर्ष से अधिक हो उन्हें अपने बूथ लेबल अधिकारी से फार्म 6 प्राप्त कर मतदाता बनकर देश के लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। जागरूक मतदाता ही स्थिर सरकार का गठन करता है। जो देश के विकास में सहायक होता है।
कार्यक्रम कीअध्यक्षता डा राणा सत्य प्रकाश सिंह व संचालन डा शिव कुमार पांडेय ने किया।
इस अवसर पर रा से यो के स्वयं समस्त स्वयं सेवक व सेविकाएं उपस्थित रहे।