वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा हुआ सम्पन्नन

गोरखपुर

वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न

 

एन अंसारी , ब्यूरो चीफ उत्तर – प्रदेश

 

गोरखपुर। गोला क्षेत्र के गोला कौड़ीराम सड़क मार्ग पर स्थिति पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का ज्योतिर्लिंग एवंम् माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा बैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ।

मुर्ति स्थापना कार्यक्रम कामाख्या धाम से पधारे श्याम शरण दास जी के सानिध्य में काशी धाम के आचार्य पंडित रामबाबू पाराशर, बबलू मिश्र और प्रवीण मिश्र के कुशल पांडित्य अनुष्ठान और वैदिक मंत्रों के साथ आरम्भ हुआ और गर्भगृह में भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग का प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव परिवार माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा भी विधि विधान से सम्पन्न हुआ। ।इन सभी मुर्तियों का पट मुख्य अतिथि वेद प्रकाश दुबे ने खोला। मुख्य यजमान भानुप्रताप दुबे सपत्नीक, रमेश दुबे सपत्नीक, पुर्व प्रधान साधना दुबे पति सत्यप्रकाश दुबे, जयशंकर दुबे ने विधि विधान से पुजन अर्चन कर अनुष्ठान सम्पन्न किया।

 

कार्यक्रम के आयोजक संजित दुबे, अरविंद दुबे, विनोद दुबे, विनित दुबे, मंटू दुबे, सत्यप्रकाश उर्फ ठाकुर दुबे, संतोष दुबे गुलाब दुबे, राम हरी राय, बृजेश गोड़, सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित होकर भुतभावन भगवान शिव का कर्तल ध्वनि से जयकारा लगाया और प्रसाद वितरण किया। रात्रि में विशाल भण्डारे का आयोजन के साथ शिव ज्योतिर्लिंग प्राणप्रतिष्ठा और राम कथा सम्पन्न हुआ।