ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात को छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। लेकिन उसकी तबियत बिगड़ी और उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद, आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
गोला क्षेत्र के बाढ़ा बुजुर्ग निवासी विनय कुमार पांडेय यानी दीपक (42) पर गांव की एक नाबालिक लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। बुधवार शाम को पुलिस उसके घर पहुंची थी। जब पुलिस उसे हिरासत में ले जा रही थी, तो उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत के बाद, लोगों ने गोला-कौड़ीराम-बड़हलगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। रात के ढाई बजे, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। सूचना पर एसपी सिटी केके विश्नोईसीएचसी पहुंच गए।



