हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया झंडा वितरण

सिद्धार्थनगर

हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया झंडा वितरण

 

ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश 

 

सिद्धार्थनगर- बढ़नी कस्बे में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर नगर के प्रमुख बाजारों में लोगो के बीच तिरंगे का वितरण किया गया। तथा तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वंदे मातरम,जय श्री राम नारे के साथ नगर के विभिन्न कस्बों में तिरंगे के साथ निकले। इस रैली के मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्रीय शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने लोगो को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झण्डे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। कार्यक्रम के भाजपा नेता त्रियुगी अग्रहरी जी, संतराम अग्रहरी जी, सुमित सरदार जी, विक्की जयसवाल जी, सिद्धार्थ पाठक जी, आशीष जी, विजय पांडेय जी, चंदन जी , कन्हैया मित्तल जी, भाजपा युवा मोर्चा के विवेक गुप्ता जी, उपेंद्र पांडेय जी, विवेक गुप्ता जी, मनोज सोनी जी, हरीश वर्मा जी, त्रियूगी अग्रहरि जी, विजय पाण्डेय जी, कन्हैया मित्तल जी , संतराम अग्रहरी जी, जयदयाल सोनी जी एवं सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव अपने पुलिस व्यवस्था इत्यादि के साथ लगे रहे।