स्मार्ट कंप्यूटर कोचिंग बेला कांटा पिपराइच में धूम-धाम से मनाया गया 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस ।

गोरखपुर

संवाददाता- बी.पी. मिश्र, गोरखपुर
गोरखपुर, कोचिंग का ध्वजारोहण ऑक्सफेम इंडिया के हृदय त्रिपाठी के द्वारा किया जिसमें उन्होंने ने बच्चो को बताया भारत में स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन राजपथ पर और विविधता में एकता, अखंडता का संदेश, सैन्य ताकत दिखाती कई झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की।
यही वजह है कि इस त्योहार को महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है। यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे को जोड़े रखता है। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक इन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। एकजुट होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा।ध्वजारोहण में कोचिग के डायरेक्टर विशाल सिंह स्टाफ शबनम अंसारी,सैफ सोसाइटी से सबीहा शाहीन,प्रणाम भारत न्यूज़ के मंडल प्रभारी बी.पी.मिश्र ,फ़ास्ट प्लस न्यूज़ से फिरोज खान, हिमांशु सिंह,उ.प्र.पुलिस और साथ मे ललित मोहन त्रिपाठी,राजू चौरसिया,प्रिया सिंह,देवेन्द्र सिंह, अनामिका सिंह,साधना पासवान, प्रियंका,विजय लक्ष्मी ,हिना अंसारी, मनीषा,संगीता,अनुष्का सी पीएन,ब्यासमुनि ,राघवेन्द्र,नागेंद्र उज्जला,संदीप सिंह, रागनी भारती, खुशबू,प्रीति,दीपक,मानवेन्द्र,धीरज,राहुल सिंह,समीम,आदर्श तिवारी,दुर्गेश,सिद्धार्थ सिंह,अभय सिंहके साथ लगभग कोचिंग के पचास छात्र एवं छात्राये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *