पत्रकार समाज का आइना होता है-  राजेंद्र बहादुर

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

गोलाबाजार गोरखपुर 29 अगस्त।

जब समाज के दबे कुचलों को न्याय की आवश्यकता होती है।और वे अपनी आवाज को सक्षम स्तर तक नही पहुंचा पाते हैं। तब पत्रकार की लेखनी ही उनको मदद पहुंचाने का कार्य करती है। चूंकी पत्रकार समाज का आइना होता।

यह बातें उपजिलाधिकारी गोला राजेंद्र बहादुर ने रविवार को गोला नगर पंचायत के कसौधन मैरेज हाल मे आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन मे बतौर मुख्य अतिथि पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।आगे उन्होंने कहा कि पत्रकार को सदैव निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए।उनकी निष्ठा ही उनको महानतम बनाती है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रापए के संगठन को आज एक अच्छे मुकाम पर इसके सदस्यों ने पहुंचा दिया है।यहां की कार्यकारिणी काफी संगठित व सक्रिय है।जो एक अच्छा संकेत है।इसकी निरंतरता को सदैव बनाए रखना है।तहसीलदार केशव प्रसाद ने कहा कि प्राचीन समय मे नारद जी पत्रकार की तरह ही भूमिका का निर्वहन करते थे।पुराणों मे भी उनकी निष्पक्षता पर कभी उंगली नही उठी है।ठीक उसी तरह से आज की पत्रकारिता को सुचारू रूप से संचालित करने की आवाश्यकता है।विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गोविंद राव, मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने कहा कि यह संगठन पूरे देश मे अपना वर्चस्व कायम कर रहा है।जिसका एक प्रतिनिधि राज्यसभा मे भी मौजूद होता है।जो संगठन के लिए हर्ष का विषय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विपिन शाही ने कहा कि संगठन की तहसील इकाई ने एक नया मुकाम हासिल किया है।यह इकाई ही गोरखपुर संगठन के नींव को मजबूती प्रदान करती है।और गोरखपुर की टीम पूरे देश मे संगठन का नेतृत्व कर रही है।

इस कार्यक्रम को भा ज पा के जिलाकोषाध्यक्ष एवम ग्रा प ए तहसील गोला के संरक्षक शत्रुघ्न कसौधन तहसील अध्यक्ष खजनी राम आशीष त्रिपाठी पंकज पांडेय  के के शुक्ला  आदि ने सम्बोधित किया।

के अंत मे संगठन के संरक्षक शशिमौलि त्रिपाठी व तहसील अध्यक्ष बृजनाथ तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का सफल संचालन  रवींद्र नाथ यादव ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माल्यर्पण कर  बैच  स्मृति चिन्ह व अंग बस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक सदन तिवारी तहसील अध्यक्ष बृजनाथ तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत मिश्रा,कैलाश नाथ मिश्रा सन्तोष जायसवाल गोपाल पाल प्रह्लाद मौर्या  मनोज राय, श्रीकांत शाही, संगम नाथ तिवारीबलराम तिवारी, अशोक कन्नौजिया, नित्यानंद दिक्षित, बृजानंद मिश्रा,राजकुमार यादव  अमित राय अनिल मिश्रा गंगा शरण जायसवाल राजेश दीक्षित  राकेश शर्मा प्रदीप मिश्रा  शशिकांत दूबे, सत्येंद्र भारद्वाज, भानु प्रताप सिंह,अजय राय ,विनोद यादव,मनोज मिश्रा  आकाश सिंह विद्या निवास दुबे आरिफ खान इम्तियाज मंसूरी  नौशाद  अशरफ खान पदमाकर मिश्रा रमाशंकर यादव  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *