पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा पर्यावरण, वन एवं जीव सृष्टि संरक्षण हेतु “प्रकृति वंदन” आव्हित किया गया।

गोरखपुर

 संवाददाता-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर

गोरखपुर 29 अगस्त 2021 आजहिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा पर्यावरण, वन एवं जीव सृष्टि संरक्षण हेतु आज 29 अगस्त को “प्रकृति वंदन” आव्हित किया था।इसी क्रम में आज गोरक्ष प्रान्त के सह प्रान्त संघचालक डॉ0 महेंद्र अग्रवाल जी,प्रान्त प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व सह भाग संघचालक डॉ0 राजेश बरनवाल जी ने प्रकृति के संवर्धन हेतु तुलसी जी के पौधे का पूजन व वंदन किया गया।।साथ ही अन्य पेड़-पौधे व भूमि की पूजा की गई।।

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के आवाह्न पर पूरे देश मे प्रकृति वंदन का कार्यक्रम किया गया।।गोरक्ष प्रान्त के सभी 21 जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु पूजन व वंदन किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *