भाजयुमो गगहा मंडल की बैठक संपन्न

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

गगहा/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा गगहा मंडल की प्रथम बैठक सोमवार को मंझगांवा बाजार में हुई। बैठक के मुख्यअतिथि युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष चंद थे। मुख्य अतिथि संतोष चंद ने कहा कि हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और इसी भाव से हमें पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में एक पदाधिकारी है और आपकी किसी भी समस्या के लिए पूरा संगठन आपके साथ है। मंडल अध्यक्ष सुनील शाही जिला नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया तथा जिला उपाध्यक्ष संतोष चंद का बैठक में समय देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोगों के मार्गदर्शन में मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य आप के निर्देशों का पालन करने का पूरा प्रयास करेगे। बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील शाही उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा कौशल दुबे संत कुमार शाही पंकज रावत महामंत्री कुलदीप शाही मीडिया प्रभारी अंतरिक्ष सिंह पालीवाल हरिशंकर शाही प्रशांत शाही विवेक मौर्य अंचलेस मौर्य विवेक वर्मा नितेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *