हर्षोल्लास से   मनाया गया गोवर्धन पूजा व भैया दूज का  पर्व

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

 

गोलाबाजार  गोरखपुर 6 नवम्बर ।भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए गोवर्धन पूजा व अन्नकूट  का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीया को गोवर्धन पूजा  व भैया दूज पर्व पर बहनों ने गोवर्धन की पूजा कर अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना किया। बताते चले कि क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गांव की युवतियों ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर मंगल गीत गाते हुए पहले अपने भाइयों को श्राप दिया तत्पश्चात उनके जीवन की मंगल कामना किया। मान्यता है कि द्वापर युग में ब्रज में अन्नकूट के दिन भगवान इन्द्र की पूजा होती थी परन्तु कृष्ण ने लोगों से गोवर्धन की पूजा करने की सलाह दी लोगों ने उनकी बात मान भगवान गोवर्धन की पूजा शुरु कर दी। जिससे क्रुद्ध होकर इन्द्र ने मुसलाधार बारिश शुरु कर दिया। यह लीला देख भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी ब्रजवासियों एवं जीव जंतुओं की रक्षा किया।तभी से भगवान गोवर्धन की पूजा आरम्भ हुआ।  गोवर्धन पूजा के बाद घर में बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को भगवान का भोग लगाकरभैया दुज पर्व को  बहनों ने  मनाया। साथ ही अपने भाइयों की मंगलमय जीवन की सुख शांति की कामना के लिए व्रत रख कर पूजा पाठ किया और भाइयों को टीका लगाकर मिठाई खिलाने एवं इसके बाद बदले में अपनी बहन को भाइयों ने अपने शक्ति अनुसार उपहार दिया और बहनों ने अपने हाथ से भोजन बनाकर अपने भाइयों को कराया। यह पर्व  क्षेत्र व  उपनगर गोला  बेवरी मन्नीपुर रामामऊ बनकटा भड़सड़ा  बाँहपुर भर्रोह तुर्कवलिया मेहड़ा गोपालपुर बिसरा रानीपुर ककरही डाड़ी  जानीपुर आदि गावो में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक   मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *