लखनऊ में पार्टी ज्वाइन करने के बाद गोरखपुर पार्टी कार्यालय पहुंची काजल निषाद का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर 

गोरखपुर | जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के अध्यक्षता में हुई संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम व किसानों की समस्याओं तथा बढ़ते अपराध पर चर्चा हुई लखनऊ में पार्टी ज्वाइन करने के बाद गोरखपुर पार्टी कार्यालय पहुंची काजल निषाद का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान घर घर जाकर 18 साल की उम्र पार लोगों को मतदाता बनवाने व सत्यापन में सभी साथी जुटे रहें। भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने दीपावली पर्व के सारे उत्साह एवं उल्लास पर पानी फेर दिया। नौजवानों का भविष्य भाजपा की कुनीतियों के कारण अनिश्चितता के भंवर में चला गया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं आवश्यक खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। लोग त्रस्त हैं। नोटबंदी, जीएसटी और दूसरी कुनीतियों के चलते व्यापार बे-रौनक हैं। सब कुछ फीका-फीका है भाजपा सरकार और इसका नेतृत्व अपने किसान विरोधी आचरण के कारण फसल की एमएसपी पर बिक्री तो दूर क्रय केन्द्र ही नहीं खुले हैं, बिचौलिए औने-पौने दामों पर किसानों का धान लूट रहे हैं। खाद के लिए किसान लम्बी-लम्बी कतारों में दिनभर लगे रहते हैं फिर भी वह नहीं मिलती है। डीएपी, यूरिया और पोटाश खादे महंगी है, अनुपलब्ध भी है। किसानों की दो ही मांगे है एक एमएसपी की अनिवार्यता और दूसरी तीन काले कृषि कानूनों की वापसी हो। भाजपा सरकार इनके प्रति संवेदनहीन है। उसे किसानों की मौत पर भी लाज नहीं। किसानों को न्याय का रास्ता समाजवादी सरकार बनने पर ही खुल जाएगा। भाजपा ने तो जनसामान्य, किसानों और नौजवानों के भविष्य के सभी रास्ते बंद कर रखे है भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनमानस और किसानों-नौजवानों को हताशा के अंधेरे में ढकेल दिया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं फिर त्योहार का उत्साह, उमंग कहाँ ? भाजपा सरकार से त्रस्त जनता 2022 चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। इस दौरान बासगांव विधानसभा के करुणेश मिश्रा धर्मेंद्र कुमार व संदीप पांडे ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया बैठक में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव यशपाल रावत अमरेंद्र निषाद मिर्जा कदीर बेग जयप्रकाश यादव जितेंद्र सिंह मुन्नी लाल यादव संजय पहलवान बिंदा देवी सुशीला भारती अभिमन्यु यादव मनोज यादव सुमन पासवान श्यामदेव निषाद रामजतन यादव रामनाथ यादव सतेंद्र गुप्ता दयाशंकर निषाद कृष्ण कुमार त्रिपाठी राघवेंद्र तिवारी राजू विश्वनाथ विश्वकर्मा देवेंद्र भूषण निषाद मैंना भाई गिरीश यादव उर्मिला देवी पारस यादव कंचन श्रीवास्तव दूईजा देवी खरभान यादव राम अजोर मौर्य बाबूराम यादव राजेश यादव राहुल यादव विक्रम यादव प्रदीप यादव हरेंद्र यादव जनार्दन सिंह फौजी कपिल मुनि यादव रामप्रवेश यादव बृजेश गौतम एहतेशाम खान गविश दुबे रोहित सिंह शिव शंकर गौड़ राजेश सिंह सैंथवार रामा यादव रामअवतार विश्वकर्मा सीताराम गौड़ अनूप यादव शशिकांत दुबे रमेश यादव दिलीप यादव मनोज निषाद विकास चंद यादव घनानंद यादव सुनील आजाद नंदलाल कनौजिया विनोद यादव राजदेव यादव रामप्रीत मौर्य जनार्दन यादव ईश्वर चंद्र मद्धेशिया चंद्रभान यादव विनय यादव संजय पासवान अशोक यादव रामप्रवेश यादव अभिषेक यादव अजमल राहुल यादव सनी इंदेश सिंह यादव राम लखन गौड़ ओम प्रकाश यादव अंगद यादव सुरेंद्र निषाद बीएल साहनी धर्मेंद्र यादव राम नछत्तर यादव नजमुल हसन संतोष यादव नीलम पांडे अनुराग श्रीवास्तव अभीतोष गिरी नारद यादव कमल किशोर यादव रमेश यादव रविंद्र यादव पतासी देवी गौड़ अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *