कुलदेवता राजराजेश्वर की जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनाया जयन्ती 

अमेठी

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

गोलाबाजार गोरखपुर । गोला उपनगर में पुराना गांधी आश्रम के पास वार्ड संख्या 8 में स्थित  प्रसिद्ध राम जानकी मन्दिर  में जायसवाल समाज के तत्वावधान में  देर शाम भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन कुल देवता का  जयन्ती  समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें जायसवाल समाज के लोगों ने उनके विचारों आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए आरती के साथ  पुजा अर्चना किया। जयन्ती समारोह में  उपनगर के अधिक संख्या में जायसवाल परिवार के लोगों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन कुल देवता के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर व अगरबत्ती आदि से आरती उतारकर भगवान के जयकारों के साथ पूजा अर्चन किया और धुमधाम से मनाई जयन्ती। भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन कुलदेवता के जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा।इसके पश्चात जयंती समारोह के आयोजक समाजसेवी व जायसवाल समाज के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहां कि भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु  अर्जुन  कुलदेवता का जयंती समारोह में सहभागी श्रद्धालु भक्तगणों को भगवान सुख शांति प्रदान करें कि हम लोगों को जयन्ती समारोह का आयोजन करने  का अवसर हमेशा प्राप्त होता रहे भगवान से यही प्रार्थना है।आगे कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु के विचारों को आत्मसात करना चाहिए।भगवान सहस्त्रबाहु महामारियों के प्रकोप से सभी की रक्षा करें। जयन्ती समारोह में डाॅ संजय जायसवाल डाॅ राजेश जायसवाल सहित आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जयन्ती समारोह की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल व संचालन विजय जायसवाल जायसवाल ने किया।इस अवसर पर विष्णु जायसवाल सुरेश जायसवाल नंदलाल जायसवाल दीपक जायसवाल गुलाब जायसवाल रवि जायसवाल नीरज जायसवाल श्रीचंद जायसवाल संजीत जायसवाल अंजीत जायसवाल अनिल जायसवाल शिव लाल जायसवाल दिनेश जायसवाल विनोद जायसवाल बेचन जयसवाल आकाश जायसवाल विनय जायसवाल जवाहर जायसवाल मुकेश जायसवाल सोनू जायसवाल गंगा जायसवाल सहित आदि जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *