गोलाबाजार गोरखपुर 22 नवम्बर।
जिला पुलिस मुखिया डा0 विपिन टाडा के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक गोला कृष्ण कुमार राणा के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव द्वारा मय हमराह कर्मचारी के मदद से मु0अ0स0 291/2021 धारा 302,307,506,120बी भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना गोला गोरखपुर मे वांछित चल रहे अभियुक्त भवानी शरण पाण्डेय उर्फ रवि प्रकाश पाण्डेय उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र स्व0 रामसहाय पाण्डेय निवासी कन्धला सिसवा उर्फ सेउवा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर शुभम एग्रों एजेंसी मलाव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के पास से रविवार की शाम समय लगभग सात बजकर दस मिनट पर गोला पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।