रामगढ़ ताल में दिनदहाड़े गोलीबारी: कर सवार पर 10 राउंड फायर, चमत्कारिक रूप से बची जान

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

संवाददाता- विजय कुमार यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में एक युवक के कर पर सवार होते हुए अचानक बदमाशों ने घातक हमला कर दिया। पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर किए, लेकिन कर में सवार सभी लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। कर चालक विपिन कनौजिया ने बताया कि विवाद विशाल यादव और शुभम यादव से जुड़ा था, जिन्होंने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने जांच पूरी होने तक बयान देने से इनकार किया है।