गेटवे ऑफ इंडिया से लहरो ने टकरा कर मचाया हाहाकार

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप 

  मुंबई:  ताउते का असर इतना जोरदार था कि समुद्र से निकली लहरे गेटवे ऑफ इंडिया की दीवारों को ऐसे छू रही थी कि लग रहा था कि लहरे उन्हें अपने साथ ही बहा कर ले जाएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं।  सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि उन्होंने कभी गेटवे ऑफ इंडिया को इस तरह नहीं देखा है।

चक्रवात ताउते ने कोंकण तट पर जोरदार प्रहार किया है। कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गई हैं और पेड़ उखड़ गए हैं। कई जगहों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसी तरह मुंबई से 175 किलोमीटर दूर मुंबई हाई फील्ड पर 15 लोग फंसे हुए थे। उन्हें नौसेना के जवानों ने सकुशल बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *