विधायक डॉ. एच. एन. सिंह पटेल के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन
आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा के डॉ. भीम राव अम्बेडकर गोड़ौली के प्रांगण में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. एच. एन. सिंह पटेल के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह को आयोजन किया गया।
बातादे कि सगड़ी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सपा के विधायक डॉ.एच.एन. सिंह पटेल के सम्मान में डॉ.भीम राव अम्बेडकर उ.मा. विद्यालय गोडौली में नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें न सिर्फ सपा विधायक डॉ.एच.एन. सिंह पटेल को सम्मानित किया गया, बल्कि लोगों में उनके प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ता जा रहा है। साथ ही उनके सम्मान में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य समेत सभी स्टाफ ने उन्हें सम्मानित कर उनका आभार जताया। विद्यालय के प्रबंधक सतई सिंह पटेल व प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह पटेल ने सभी अध्यापकों के साथ मिलकर नवनिर्वाचित विधायक को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। विधायक के सम्मान में चंद्रशेखर सिंह व विद्यालय की छात्रा संगीता प्रजापति ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नए चेहरे ने चुनावी सिंहासन को संभाला है। जिसको लेकर लोगों के मन में उत्सुकता और प्रसन्नता भी है। इसी उत्सुकता और प्रसन्नता को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सभी अध्यापक तथा स्थानीय सम्मानित लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया।
मौके पर उमेश पटेल, रामदरश चक्रवर्ती, रामशकल पटेल, रामसिंह पटेल, जयराम पटेल, श्रीकान्त सिंह, बलिहारी, जोखन, रवीन्द्र यादव, भजुराम, सूरज सिंह, विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र छात्राएं व क्षेत्र के अन्य सम्मानित लोग शामिल थे।