शार्क समिट 2022 काठमांडू में सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय सहित शार्क देशों की प्रतिभायें हुई सम्मानित

गोरखपुर

पूर्व उपप्रधानमंत्री सुजाता कोइराला, कैविनेट मंत्री प्रेमबहादुर एली एवम पूर्व मंत्री दिनेश उपाध्याय की रही गरिमामयी उपस्थिति

गोरखपुर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित साउथ एसियन रीजनल कन्ट्रीज ब्रिलिएन्स एवार्ड और कल्चरल सम्मिट- 2022 में धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय सहित शार्क देशों से आये कई उत्कृष्ट प्रतिभाएं सम्मानित की गई।उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि द्वय प्रेम बहादुर एली, मंत्री, संस्कृति, पर्यटन एवम् नागरिक उडड्यन तथा श्रीमती सुजाता कोइराला पूर्व उप प्रधान मंत्री नेपाल के कर कमलों से संम्पन हुआ।
यह कार्यक्रम डा.राजीब पाल, संस्थापक वर्ल्ड बुक आफ स्टार रिकार्ड के संयोजकत्व में और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था तथा इण्डिया एवम् वर्ल्ड बुक आफ स्टार रिकार्ड्स के संयुक्त बैनर तले संरक्षक पूर्व मंत्री /संरक्षक दिनेश उपाध्याय, ब्रांड अम्बेस्डर /बॉलीबुड सिंगर सनश्री भट्टाचार्य की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इसमे सार्क देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, इण्डिया, मॉलद्वीप, नेपाल, पाकिस्तान और श्री लंका से चयनित प्रतिभावों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख डॉ. सौरभ पाण्डेय एवम धराधाम निदेशक ने पूर्व उपप्रधान मंत्री सुजीत कोइराला ,प्रेम बहादुर एली कैविनेट मंत्री नेपाल सरकार एवम पूर्व मंत्री भारत सरकार दिनेश उपाध्याय को भगवत गीता प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही साथ शार्क सदस्य देशों के प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुबाला महराना (उड़ीसा) के .श्रीकुमार (केरला) ड़ा.प्रतीक (महाराष्ट्र)रिया रंका( मध्यप्रदेश) विनीता जैन( मध्यप्रदेश) आरिफ अली (जोधपुर राजस्थान) मनोज पटेल (मध्यप्रदेश) प्रिया पटेल (मध्यप्रदेश) नैरोम प्रकाश सिंह(मणिपुर)
अनील के जम्भोरे (महाराष्ट्र )ड़ा.सारिका पाटिल (महाराष्ट्र (ड़ा दिपायन पटनायक (उड़ीसा) डॉ. एहसान अहमद शिक्षाविद उत्तर प्रदेश डॉ. शकील अहमद बांग्लादेश,डॉ. वीनू शिंटो नेपाल, आदि विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट समाजसेविओ को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *