हरैया निवासी अभय कुमार सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र में खुशियों की लहर

गोरखपुर

हरैया निवासी अभय कुमार सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्र में खुशियों की लहर

 

ब्यरो प्रमुख – एन अंसारी गोरखपुर

बांसगांव – गोरखपुर। गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील क्षेत्र के हरैया निवासी अभय कुमार सिंह को इंस्पेक्टर पद से प्रमोशन देकर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। अभय कुमार सिंह वर्तमान मे भदोही जिले में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। अभय कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिशरण सिंह बांसगांव तहसील के हरैया गांव के निवासी हैं। यह चार भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। बड़े भाई अजय सिंह समाजसेवी एवं उनसे छोटे राजेश सिंह राजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। सबसे छोटे भाई निर्भय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में ही तैनात हैं। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव, अजय सिंह गौतम जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युधिष्ठिर सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, देवेंद्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य, राहुल श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, हरिनारायण सिंह गोला, विनय कुमार जेआरएफ, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह पालीवाल, भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह, कौड़ीराम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ, महामंत्री अजय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, किशन मोदनवाल, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश भारती, पूर्व प्रवक्ता हरिबंश मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेता एवं सम्मानित लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *