राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की

कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने आज बैठक की और अरब सागर में आने वाले चक्रवात बिपरजॉय के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात सरकार और केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके 14 तारीख की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने, सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने, 15 जून की दोपहर तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान 125-135 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 150 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार प्राप्त कर सकता है। गुजरात के मुख्य सचिव ने चक्रवाती तूफान के संभावित मार्ग में आबादी की सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारी के उपायों और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों से समिति को अवगत कराया। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में हैं उन्हें वापस सुरक्षित स्थान पर बुला लिया गया है। अब तक कुल 21,000 नावें खड़ी की जा चुकी हैं। निकासी के उद्देश्य से संवेदनशील गांवों की सूची तैयार की गई है। सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए साल्टपैन श्रमिकों का विवरण भी तैयार कर लिया गया है। पर्याप्त आश्रय, बिजली आपूर्ति, दवा और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा जा रहा है। एसडीआरएफ की 10 टीमें लगाई जा रही हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही 12 टीमों को तैनात कर दिया है और 3 अतिरिक्त टीमों को गुजरात में तैयार रखा गया है। इसके अलावा, 15 टीमों, अरकोनम (तमिलनाडु), मुंडली (ओडिशा) और बठिंडा (पंजाब) में प्रत्येक में 5 टीमों को शॉर्ट नोटिस पर एयरलिफ्टिंग के लिए अलर्ट रखा गया है। तटरक्षक बल, सेना और नौसेना के बचाव और राहत दलों के साथ-साथ जहाजों और विमानों को स्टैंडबाय पर तैयार रखा गया है। गुजरात राज्य को उसकी तैयारी, बचाव और बहाली के प्रयासों में सहायता के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की पर्याप्त संख्या में टीमों और संसाधनों को तैनात किया जा रहा है। डीजी, शिपिंग द्वारा समुद्री बोर्ड और सभी हितधारकों को नियमित अलर्ट और सलाह भेजी जा रही है। अपतटीय तेल क्षेत्रों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और […]

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘चक्रवात बिपरजॉय’ की तैयारियों की समीक्षा की

हमें जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए मौसम विभाग, डीजीएस और अन्य प्राधिकरणों द्वारा जारी सलाह का पालन सुनिश्चित करना चाहिए: श्री सर्बानंद सोनोवाल श्री सोनोवाल ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज अधिकारियों के साथ उत्तरी अरब सागर में आने वाले चक्रवात बिपरजॉय को लेकर की जा रही तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह चक्रवात गुजरात के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है और इसके 15 जून के आसपास तट से टकराने की संभावना है। इस बैठक के दौरान श्री सोनोवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हरसंभव उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा, ‘हमें जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी, डीजीएस और अन्य प्राधिकरणों की ओर से जारी सलाह का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एहतियाती/निवारक उपाय और व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराई जाएं जिससे आवश्यक बचाव, आश्रय, पुनर्वास और राहत आदि प्रदान किया जा सके।’   श्री सोनोवाल ने डीजी पोत परिवहन, संबंधित बंदरगाहों और सभी संबंधित पक्षों को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘चक्रवात से बचाव के लिए किए गए उपायों के संबंध में क्षेत्र के सभी बंदरगाह नियमित समयावधि पर स्थिति से संबंधित रिपोर्ट अपडेट करते रहें।‘

महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले

‘महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले’, प्रभात लोढा के बयान पर विधानसभा में भारी बवाल मुंबई, शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में लव जिहाद के मुद्दे पर भारी बवाल हुआ। राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने एक बयान में कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के […]

Maharashtra : नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बेखौफ नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि नक्सलियों ने 26 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों को उस पर पुलिस का मुखबिर होने का शक था। मृतक की पहचान गढ़चिरौली के भामरागढ़ गांव के निवासी साईनाथ नरोती के रूप में […]

महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में यूपी के 22 शहरी नदियों का होगा प्रदर्शन

महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में यूपी के 22 शहरी नदियों का होगा प्रदर्शन नदी शहर गठबंधन (आरसीए) का सदस्य औरंगाबाद शहरी नदी प्रबंधन योजना की करेगा शुरुआत जबकि पुणे अपने पुनर्जीवन के प्रयासों को करेगा पेश शहरी नदियों के प्रबंधन पर रणनीतियों पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र में अपनी तरह के पहली बार […]

Mumbai: क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस, नशे में मारपीट का आरोप

मुंबई: क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस, नशे में मारपीट का आरोप Mumbai: Wife files case against cricketer Vinod Kambli, alleging drunken assault

Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने किया आत्महत्या

मुंबई में शूटिंग के दौरान फांसी लगा कर किया आत्महत्या,मात्र 20 वर्ष की थी उम्र   टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा  ने आज शूटिंग के दौरान सेट पर ही आत्महत्या कर ली.  जानकारी के अनुसार, टी ब्रेक के दौरान तुनिषा टॉयलेट में गईं और वहां से बहुत देर तक नहीं निकली, तो दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा […]

अंतिम यात्रा में पहुंचेंगे  VVIP

अंतिम यात्रा में पहुंचेंगे  VVIP दिल्ली  नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले VVIP   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आज पहुंचेंगे सैफई, पीएम नरेंद्र मोदी जी के लिए SPG सैफई के लिए निकली, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, JDU नेता केसी त्यागी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, CM भूपेश बघेल, CMअरविन्द केजरीवाल, शरद यादव, बिधानसभा […]

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव 

 समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव    ।दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे।   सोमवार सुबह ली […]

महाराष्ट्र की टीम देखने पहुंची रैन बसेरों, आश्रय गृह मॉडल

ब्यूरो रिपोर्ट – सुनील विष्णु चिलप, Rv9 News, महाराष्ट्र दिल्ली सरकार के रैन बसेरों और आश्रय गृह मॉडल का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त महाराष्ट्र की राज्य स्तरीय आश्रय निगरानी समिति ने दौरा किया। पूर्व आईएएस उज्ज्वल उके की अध्यक्षता वाली टीम ने इनका दौरा करने के बाद कहा कि वह इसी तरह के […]