श्रमिक विकासखण्ड, नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से बनवाये आयुष्मान गोल्डन कार्ड।

गोरखपुर

 

विशेष अभियान के अन्तर्गत कैम्प का आयोजन 29 जुलाई से 11 अगस्त तक।

अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक श्रमायुक्त गोविन्द यादव ने बताया कि श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए साचीज के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना का अपेक्षित लाभ पंजीकृत कामगारों को नहीं प्राप्त हो पा रहा है जिसका मुख्य कारण निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड न होना है। इस हेतु 29 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड कार्यालय लखनऊ से जनपदवार आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु पात्र श्रमिकों की सूची उपलब्ध करायी गयी है, जिसके अन्तर्गत जनपद अमेठी में कुल 29579 पात्र ओ0बी0सी0 श्रमिकों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर समस्त सी0एस0सी0 एवं राशन वितरण से सम्बन्धित कोटेदारों एवं आरोग्य मित्र आदि के माध्यम से योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने अवगत कराया कि श्रमिक आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड व मोबाइल साथ ले जाये। श्रमिकों का गोल्डन कार्ड बनने के बाद 5 लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। जनपद में पंजीकृत 108837 श्रमिकों में से बोर्ड कार्यालय से 29579 श्रमिकों का डाटा गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु भेजा गया है। श्रमिकों की सूची सी0एस0सी0 मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, खण्ड विकास अधिकारियों, पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध करायी गयी है। जिनके माध्यम से श्रमिकों को सूचना देकर नजदीकी जनसेवा केन्द्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर श्रमिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि अभियान को गति देने हेतु विकास खण्डवार कैम्प का आयोजन किया गया है जिसके अन्तर्गत 29 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक विकास खण्ड गौरीगंज/नगर पालिका गौरीगंज, शाहगढ़ व अमेठी/नगर पंचायत अमेठी में, 01 अगस्त 2022 से 02 अगस्त 2022 तक विकास खण्ड भेटुआ, जगदीशपुर व जामों में, 03 अगस्त 2022 से 04 अगस्त 2022 तक विकास खण्ड भादर, संग्रामपुर व शुकुल बाजार में, 05 अगस्त 2022 से 08 अगस्त 2022 तक विकास खण्ड मुसाफिरखाना/नगर पंचायत मुसाफिरखाना व तिलोई में एवं 10 अगस्त 2022 से 11 अगस्त 2022 तक विकास खण्ड सिंहपुर व बहादुरपुर/नगर पालिका जायस में पंजीयन टीम के सदस्यों द्वारा विशेष कैम्प में श्रमिकों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *