आजमगढ़। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान दवा, रेमिडिसिवर इन्जेक्शन, आक्सीजन, अस्पतालों में दुव्र्यवस्था के दौरान जब जनपद की जनता के सामने मौत का मंजर भयावह रूप ले लिया था। हजारों-हजारों लोग दुव्र्यवस्था के कारण मौत के शिकार हो रहे थे। जनता शवदाह गृहों, कब्रिस्तानों पर लाशांे को देखकर भयाक्रान्त थी। सरकारी व्यवस्था चरमरा गयी थी। तब उन्होंने कोई सुधि नहीं ली। आज जले पर नमक छिड़कने आये हैं।
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जी को जनता के दुख, दर्द में शामिल होना था तब वे उत्तर प्रदेश को छोड़कर पश्चिम बंगाल में भाषण में कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में रामराज है। जनता सुखी है। आज स्थिति यह है कि 80 प्रतिशत परिवारों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए व्यवस्था नहीं है। जो इस भयानक बीमारी से लड़ सकें। कुछ दिन में लोग भोजन के बिना मरने पर मजबूर होंगे। जैसा 1918 में प्लेग के वीमारी के बाद हुआ था। सरकार के पास प्रदेश की 25 करोड़ आबादी के लिए कोरोना वैक्सीन नहीं है। केवल प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। भारत में 130 करोड़ की आबादी पर 30 करोड़ का टारगेट रखा गया है। जबकि अमेरिका व अन्य तमाम मुल्कों में आबादी से 4 से 5 गुना ज्यादा वैक्सीन तैयार है।
गेहूॅ क्रय केन्द्रों का बुरा हाल है। किसानों का गेहूॅ लौटा दिया जा रहा है। दलालों व विचैलियों का गेहूॅ खरीदकर रिकार्ड खरीद का झूठा रिकार्ड बताया जा रहा है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ पंचायत के चुनाव में दखल दे रहे हैं। योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। मुख्यमंत्री जीे जनपदों का दौरा कर व्यवस्था सुधारने का नाटक कर रहे हैं।