देवारा विकास सेवा समिति के स्थापना दिवस पर पहुचे सांसद निरहुआ ने कहा देवारा में बहुत जल्द शुरू होंगी विकास की कई योजना |

आजमगढ़

अजय मिश्र, महराजगंज, आजमगढ़

आजमगढ़, सदर लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव” निरहुआ” कल बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के देवरांचल के विकास के अग्रणी भूमिका निभा रही सामाजिक संगठन देवारा विकास सेवा समिति के चौथे स्थापना दिवस में शामिल हुए |अपने देवरांचल दौरे में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण किया और चिकनहवा चौक स्थित आर ओ शीतल जल प्याऊ को लोगों को समर्पित किया | नेता नगरी में देवारा विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया | पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि देवारे क्षेत्र की चुनौतियाँ बहुत है लेकिन आजमगढ़ की जनता ने हमें अपने सेवक के रूप में चुना है जिसके लिए मैं आजमगढ़ में रह कर समाधान निकलूंगा |उन्होंने बताया कि देवरांचल क्षेत्र में कुल छः पुल, स्टेडियम, स्वास्थ्य केंद्र, उच्च शिक्षण, संस्थान, पुलिस चौकी और महूला-गढ़वल बांध का चौड़ीकरण सहित कई संपर्क मार्ग का निर्माण और मरम्मती करण का कार्य बारिश के बाद शुरू कर दिया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *