मुंबई में बारिस का कहर जारी, आवागमन में बढ़ी समस्याए

मुंबई

ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप

मुंबई. मुंबई में समय से पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है| जिससे सड़कों पर पानी का जमाव हो गया है| इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ा है| जगह-जगह लंबा जाम लगा है| इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में हाई-टाइड की आशंका भी जाहिर की है| बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है|

आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ. जयंत सरकार ने बताया कि मानसून मुंबई पहुंच गया है| मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी, लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले मानसून पहुंचा है| आईएमडी के अनुसार, दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *